शहर में फिटनेस को लेकर इन दिनों नया ट्रेंड तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। पहले जहां लोग पारंपरिक जिम एक्सरसाइज तक सीमित रहते थे, वहीं अब प्रॉप्स वर्कआउट की डिमांड लगातार बढ़ रही है। यह वर्कआउट हाई डेंसिटी एक्सरसाइज के रूप में न सिर्फ कैलोरी तेजी से बर्न कर रहा है बल्कि बैलेंस, फ्लेक्सिब्लिटी और स्ट्रेंथ भी दे रहा है। रेजिस्टेंस बैंड, योगा ब्लॉक, स्टेबिलिटी बॉल, बैलेंस रॉड, रस्सियां, पिलाटे रिंग्स, खुंडा और चेयर, स्टेप डांस जैसे प्रॉप्स से वर्कआउट को मजेदार और क्रिएटिव बनाया जा रहा है। ट्रेनर्स का कहना है कि जब फिटनेस एक्टिविटी मजेदार हो तो लोग बोर नहीं होते और लंबे समय तक इसे जारी रखते हैं। यही कारण है कि शहर में प्रॉप्स वर्कआउट फिटनेस लवर्स के लिए नया फन विद फिटनेस कॉन्सेप्ट बनकर उभर रहा है। प्रॉप्स वर्कआउट से फिटनेस और मजा दोनों फिटनेस ट्रेनर अभिनव सरना ने बताया कि फिटनेस लवर्स के बीच प्रॉप्स वर्कआउट तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। हाई डेंसिटी एक्सरसाइज का यह विकल्प न सिर्फ शरीर को फिट रखता है बल्कि मज़ेदार एक्टिविटी का अनुभव भी देता है। जब वर्कआउट दिलचस्प हो तो लोग इसे लंबे समय तक जारी रखते हैं और बोरियत महसूस नहीं करते। प्रॉप्स वर्कआउट में खुंडा और चेयर का इस्तेमाल बैलेंस और कार्डियो एक्सरसाइज के लिए किया जाता है, जिससे तेजी से कैलोरीज़ बर्न होती हैं और चोट लगने का खतरा भी कम हो जाता है। वहीं योगा ब्लॉक और स्टेबिलिटी बॉल स्ट्रेचिंग, लचीलापन बढ़ाने और कोर स्ट्रेंथ मजबूत करने के लिए सबसे बेहतरीन माने जाते हैं। यह वर्कआउट न सिर्फ फिटनेस गोल्स तक पहुंचने में मदद करता है बल्कि लोगों को आत्मविश्वास और ऊर्जा से भर देता है। प्रॉप्स वर्कआउट आने वाले समय में फिटनेस का अहम हिस्सा बनेगा क्योंकि यह फिटनेस और फन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। बैलेंस-कार्डियो का नया कॉम्बिनेशन पसंद आ रहा केस 1: खुंडा और चेयर डांस स्टेप से बढ़ा जोश : 32 साल के एक फिटनेस लवर ने खुंडा और चेयर का इस्तेमाल करते हुए जब डांस मूव्स किए तो पूरा सेशन बेहद एनर्जेटिक बन गया। बैलेंस और कार्डियो का यह नया कॉम्बिनेशन उनके लिए अलग और रोमांचक अनुभव साबित हुआ। केस 2: हाई डेंसिटी वर्कआउट में मिला डबल फायदा : एक 30 साल की युवती ने बताया कि रेजिस्टेंस बैंड और स्टेबिलिटी बॉल के साथ किए गए एक्सरसाइज से कार्डियो और योगा दोनों का लाभ एक साथ मिला। इससे न सिर्फ सहनशक्ति बढ़ी बल्कि मन को भी शांति मिली। केस 3: आत्मविश्वास और उत्साह में बढ़ोतरी : एक 28 साल के प्रोफेशनल ने बताया कि प्रॉप्स के इस्तेमाल से योगा पोज करना आसान हुआ और आत्मविश्वास भी बढ़ा। यह वर्कआउट उनकी फिटनेस जर्नी में नया उत्साह लेकर आया है और उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से और मजबूत बना रहा है।


