कॉन्ट्रेक्टर की पत्नी का जला कंकाल मिला:आखिरी बार सीसीटीवी में दिखी, जंगल में धुआं उठा देख पहुंचे ग्रामीण

गुरुवार सुबह 4:40 बजे घर से निकली टेंट कारोबारी की पत्नी का कंकाल घर से डेढ़ किलोमीटर दूर जली हुई हालत में मिला। मामला डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के पारडा सोलंकी गांव का है। मौके पर मिले पर्स और मंगलसूत्र के आधार पर महिला की पहचान हुई। थाना अधिकारी प्रदीप बिट्टू ने बताया-गुरुवार 8 बजे पारड़ा सोलंकी गांव निवासी धनजी ने सूचना दी कि उसकी पत्नी लापता है। इसके बाद गुरुवार साढे 3 बजे सूचना मिली कि पारड़ा सोलंकी गांव के पास श्मशान भूमि से 100 मीटर आगे जला हुआ कंकाल पड़ा है। जिससे धुआं उठ रहा है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। मंगलसूत्र और पर्स से की पहचान
पुलिस ने बताया-आसपास की तलाशी लेने पर मौके से एक पर्स और पांच सौ रुपए का नोट मिला। वहीं कंकाल के गले में एक जला हुआ मंगलसूत्र मिला। जिससे कंकाल की पहचान सजू (52) पत्नी धनजी के रूप में हुई। महिला के पति ने मंगलसूत्र और पर्स के आधार पर शव की पहचान की। घर से निकलने के बाद दो सीसीटीवी में दिखी महिला…. डूंगरपुर जिला अस्पताल में रखवाया शव
पुलिस ने शव को पहले आसपुर सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया। इसके बाद डीएनए टेस्ट और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया की जाएगी। सीसीटीवी में जाती दिखी महिला
पुलिस ने बताया-घटना को लेकर आसपास के सीसीटीवी खंगाले गए। जिसमें महिला सजू सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर घर से श्मशान की ओर जाती दिखाई दी। महिला के आसपास कोई नजर नहीं आ रहा है। टेंट के साथ ठेकेदारी का काम करता था पति
महिला के पति धनजी ने बताया कि वह टेंट के साथ मकान बनाने के ठेके लेता है। उसके तीन बेटे हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। जांच में जुटी पुलिस
थाना अधिकारी प्रदीप बिट्टू ने बताया-महिला के पोस्टमॉर्टम और डीएनए के लिए शव को डूंगरपुर जिला अस्पताल पहुंचाया है। परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है। महिला की मौत कैसे और किन परिस्थिति में हुई, इसकी जांच की जा रही है। जल्द मामला का खुलासा करेंगे। …. यह भी पढ़ें प्रेमी जोड़े को जेठ और चाचा-ससुर ने जिंदा जलाया था,गिरफ्तार:मचान से बांधकर लगाई थी आग, महिला के पीछे गए थे आरोपी जयपुर के पास मौखमपुरा के बाड़ोलाव गांव में प्रेमी जोड़े को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में महिला के जेठ और चाचा ससुर को गिरफ्तार किया है। प्रेमी जोड़े ने अपने बयान में दोनों को नाम लिया था। रात में जब महिला प्रेमी से मिलने जा रही थी, तब दोनों आरोपियों ने उसका पीछा किया। महिला जब मचान (टापरी) पर प्रेमी के साथ मौजूद थी तो दोनों को आग के हवाले कर दिया था। (यहां पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *