कॉन्ट्रैक्टकर्मियों व पेंशनरों को भी एक करोड़ का दुर्घटना बीमा

हवाई हादसे में मौत पर मिलेंगे दो करोड़ रुपए बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी अकाउंट रखने वाले झारखंड सरकार के कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्टकर्मी और पेंशनरों को भी अब एक करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा मिलेगा। हवाई हादसे में मौत पर उनके आश्रित को दो करोड़ रुपए मिलेंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मौजूदगी में मंगलवार को वित्त विभाग और बैंक ऑफ इंडिया के बीच वेतन व पेंशर खाता पैकेज को लेकर एमओयू हुआ। इस पर वित्त विभाग के विशेष सचिव संदीप सिंह और बैंक ऑफ इंडिया के उप महाप्रबंधक संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किया। तय हुआ कि जिन कर्मचारियों और पेंशनरों का बैंक ऑफ इंडिया में सैलरी-पेंशन अकाउंट नहीं है, भविष्य में इस बैंक में खाता खोलने पर उन्हें भी लाभ मिलेगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा-संवेदनशील सरकार होने के नाते हमलोग कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार ठोस कदम उठा रहे हैं। उन्हें काम का बेहतर वातावरण देना और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। -शेष पेज 11 पर जानिए…योजना के बारे में किन्हें मिलेगा लाभ : इस योजना के लागू होने के बाद हर वे सरकारी अधिकारी, कर्मचारी, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी और पेंशनर इसके दायरे में आ जाएंगे, जिनका सैलरी अकाउंट बैंक ऑफ इं​डिया में है। आउटसोर्सिंग कर्मी इसके दायरे में नहीं आएंगे। अभी क्या है व्यवस्था : अभी राज्यकर्मियों और पुलिसकर्मियों के लिए ऐसी योजना है। झारखंड पुलिस और बैंक ऑफ इंडिया के बीच दिसंबर 2024 में इस तरह के रक्षक सैलरी पैकेज के लिए एमओयू हुआ था । इसके बाद अप्रैल 2025 में राज्य सरकार और भारतीय स्टेट बैंक के बीच एक एमओयू हुआ। उस एमओयू के मुताबिक जिन सरकारी कर्मचारियों का सैलरी अकाउंट एसबीआई में होगा, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के बैंकिंग सेवाओं का लाभ मिलेगा। राज्य में कितने कॉन्ट्रैक्टकर्मी हैं : करीब 1.75 लाख नियमित सरकारी अधिकारी और कर्मचारी हैं। करीब एक लाख पेंशनर और इतने ही कॉन्ट्रैक्टकर्मी हैं। झारखंड सरकार और बैंक ऑफ इंडिया में करार

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *