कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट:इंदौर की रिद्धि को मिली ऑल इंडिया छठी रैंक

देशभर में 7 दिसंबर को आयोजित लॉ प्रवेश परीक्षा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) के नतीजे मंगलवार देर शाम घोषित किए गए। इसमें इंदौर की छात्रा रिद्धि अग्रवाल को ऑल इंडिया रैंक 6 मिली। रिद्धि ने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के साथ-साथ क्लैट की तैयारी जारी रखी। प्रदेश में भी सर्वाधिक अंकों के साथ सर्वश्रेष्ठ रैंक प्राप्त करने वाली छात्रा रिद्धि अग्रवाल ही हैं। ऑल इंडिया विमेंस रैंक में भी रिद्धि ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा इंदौर से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों में मुस्तफा खान (रैंक-55), उत्प्रभ गौतम (रैंक-199), सभ्य ढाका (रैंक-234) और अनन्या शर्मा (रैंक-362) हैं। इस परीक्षा में शहर से 1350 से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे। बदले परीक्षा पैटर्न पर तैयारी जरूरी : बाहुल शास्त्री
इस वर्ष लॉजिकल रीजनिंग उन छात्रों के लिए अनुकूल रहा, जिनकी तैयारी सिद्धांत और एनालिसिस के आधार पर थी। स्कूल की पढ़ाई के साथ-साथ कई छात्रों ने क्लैट की तैयारी की, जो कि अन्य छात्रों के लिए उदाहरण है। एक प्रश्न निरस्त होने और 119 प्रश्नों के आधार पर मूल्यांकन होने से स्पष्ट है कि क्लैट में बदलाव हो रहे हैं। जो छात्र सिद्धांतों पर ध्यान देकर पढ़ाई कर रहे हैं, उन पर ऐसे बदलाव का कोई असर नहीं होगा। क्लैट 2026 का आयोजन 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों के 93 शहरों में स्थित 156 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *