कॉमेडियन भारती सिंह दूसरी बार बेटे को दिया जन्म:शूटिंग पर जाने से पहले हुआ वॉटर ब्रेक, इमरजेंसी में हुई डिलीवरी

कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया के घर खुशखबरी आई है। दोनों दूसरी बार माता-पिता बने हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, भारती ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्म दिया है। जूम की रिपोर्ट के अनुसार, भारती सिंह शुक्रवार सुबह शो लाफ्टर शेफ्स सीजन 3 शूटिंग पर जाने से पहले ही उनका वॉटर ब्रेक हो गया। इसके बाद उन्हें इमरजेंसी में अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दूसरे बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। भारती और हर्ष पहले से एक तीन साल के बेटे गोला उर्फ लक्ष्य के माता-पिता हैं। बता दें कि भारती ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी में भी लगातार काम किया। हाल ही में भारती का बेबी शॉवर और मैटर्निटी शूट भी हुआ था, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *