गुना जिले के सभी थाना इलाकों में कॉम्बिंग गश्त की गई। इस दौरान गुण्डा, हिस्ट्रीशीटर, जिला बदर और इनामी बदमाशों की व्यापक चैकिंग की गई। गश्त में लंबे समय से फरार 122 वारंटी पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार SP अंकित सोनी के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपियों, वारंटियों, जिला बदर बदमाशों, इनामी आरोपियों और अन्य आपराधिक तत्वों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। साथ ही समय-समय पर जिले में कॉम्बिंग गश्त कर फरार आरोपियों, वारंटियों, जिला बदर बदमाशों, गुंडा, हिस्ट्रीशीटर्स बदमाशों आदि की सघन चैकिंग की जा रही है। गश्त से पहले पुलिस टीमों को दिए गए निर्देश कॉम्बिंग गश्त से पहले सभी पुलिस टीमों को अनुविभागीय अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद पुलिस टीमें क्षेत्रवार रवाना हुईं और अपने-अपने इलाकों में सघन भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस ने दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गश्त की, ताकि कोई भी अपराधी बच न सके। गुंडा बदमाशों, हिस्ट्रीशीटरों और वारंटियों की घर-घर और क्षेत्रवार चेकिंग की गई। 122 वारंटी गिरफ्तार, थानावार कार्रवाई कॉम्बिंग गश्त के दौरान न्यायालय से जारी विभिन्न वारंटों में फरार चल रहे 49 स्थाई और 73 गिरफ्तारी वारंटी, कुल 122 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। थानावार गिरफ्तारियां इस प्रकार रहीं पुलिस का साफ संदेश – आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ ऐसी कॉम्बिंग गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। जो भी आरोपी कानून से बचने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से जिले में अपराधियों में हड़कंप मचा है और आम जनता में पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत हुआ है।


