कॉलेज की सेकेंड ईयर छात्रा की मौत:सुबह 4 बजे की थी उल्टी; बिरसा से बालाघाट रेफर, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

बालाघाट में एक कॉलेज छात्रा की सोमवार को जिला अस्पताल में मौत हो गई। उसे बिरसा अस्पताल से रेफर कर बालाघाट लाया गया था। अस्पताल पुलिस चौकी के अनुसार, छात्रा की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन आशंका है कि किसी अज्ञात वस्तु के सेवन से उसकी जान गई है। मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा। मृतका की पहचान बिरसा थाना क्षेत्र के मालूमझोला निवासी लता सैयाम (बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा, कन्या महाविद्यालय, बालाघाट) के रूप में हुई है। उसके पिता दौलू सैयाम ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 4 बजे लता ने बिस्तर पर उल्टी की। इसके बाद वह शौचालय जाने उठी और पानी निकालते समय वहीं बैठ गई। परिजन उसे तत्काल बिरसा अस्पताल ले गए, जहां उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। हालांकि, उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद दोपहर एक से दो बजे के बीच उसे बालाघाट के जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने डॉक्टरों से मिली सूचना के आधार पर शव बरामद किया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की आगे की जांच बिरसा पुलिस द्वारा की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *