भास्कर न्यूज| महासमुंद महासमुंद के शासकीय माता कर्मा कन्या महाविद्यालय में अध्ययनरत बीए अंतिम वर्ष भूगोल के छात्राओं ने ग्राम भूरका का सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का कार्य कर रहे थे, जो पूर्ण किया गया। इस सर्वेक्षण कार्य में छात्राओं ने ग्राम की सामाजिक, आर्थिक व ग्राम की मूलभूत समस्याओं को इकट्ठा किया। इस सर्वेक्षण अंतर्गत छात्राओं ने अनुसूची के माध्यम से ग्राम की पारिवारिक संरचना, सामाजिक संरचना, आर्थिक स्थिति, व्यावसायिक संरचना, शिक्षा का स्तर और शासन के संचालित योजनाओं की स्थिति व ग्राम स्तर पर पाई जाने वाली विभिन्न समस्याओं की जानकारी पूरा आंकड़ा के साथ एकत्रित किया गया। सर्वेक्षण के समय आने वाली विभिन्न समस्याएं और उसका निराकरण कैसे किया जाना है इस वस्तु स्थिति से भी छात्राओं को बताया गया। यह सर्वेक्षण छात्रों को किसी भी क्षेत्र के वस्तु स्थिति की जानकारी प्रदान करने व अवलोकनात्मक ज्ञान वृद्धि में सहायता प्रदान करती है।


