कॉलेज जाने के लिए निकली युवती लापता:2 दिन बाद भी नहीं लौटी,18 साल की युवती भी स्कूल जाने की बात कहकर लापता

सीकर में दो युवतियों की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। 18 साल की युवती फॉर्म भरने की बात कहकर घर से निकली। वहीं 19 साल की युवती कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। दोनों का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। 19 साल की युवती के भाई ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 19 साल की बहन 10 दिसंबर की सुबह 11 बजे घर से कॉलेज जाने की बात कहकर निकली थी। जो अब तक वापस नहीं लौटी। परिवार ने काफी तलाश की लेकिन कुछ भी पता ही नहीं चल सका। युवती का मोबाइल भी स्विच ऑफ है। वहीं दूसरे मामले में 18 साल की युवती की मां ने पुलिस में शिकायत देकर बताया कि उनकी 18 साल की बेटी 11 दिसंबर की सुबह करीब 8 बजे घर से स्कूल में फॉर्म भरने जाने की बात कहकर निकली थी। जिसका अभी तक कुछ भी पता नहीं चल पाया। परिवार ने स्कूल में पता किया तो युवती वहां पर भी नहीं आई थी। सीकर में JEE स्टूडेंट लापता,जयपुर का है रहने वाला:हॉस्टल से खाना खाकर निकला था, फिर वापस नहीं आया; मोबाइल भी स्विच ऑफ सीकर शहर में रहकर JEE की तैयारी कर रहे 17 साल के नाबालिग स्टूडेंट के लापता होने का मामला सामने आया है। स्टूडेंट सीकर के प्राइवेट हॉस्टल में रहता था। दोपहर के समय खाना खाकर बाहर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। अब स्टूडेंट के दादा ने उद्योग नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है।(पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *