कॉलेज परिवार ने दीदी को दी श्रद्धांजलि

लोहरदगा | माघ पंचमी के शुभ अवसर पर बढ़ते चंद्रमा की तिथि में सिरा सीता नाला में सरना धर्म दर्शन व ककड़ोलाता दोन धार्मिक कांड का भव्य आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर सरना धर्म की आस्था को नमन किया। धार्मिक आयोजन में बिहार से हजारों की संख्या में सुधामा उरांव, ओडिशा से बल कृष्णा उरांव, लोहरदगा सहित अन्य क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु तीर्थ स्थल पर पहुंचे। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सोमे उरांव, जलेश्वर उरांव, सुधीर उरांव, सुधू भगत, सुकेंद्र उरांव, फूलदेव भगत, कृष्णा उरांव, आकाश भगत, राजमुनी उरांव, बसंती उरांव, बिसनी, सुलेख, नीलम सहित विभिन्न राज्यों से आए अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। कुड़ू | अविराम कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के सचिव इंद्रजीत भारती और पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष विश्वजीत भारती की बड़ी दीदी विभा देवी का शुक्रवार की रात दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। मौके पर अविराम परिवार में 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति की कामना की गई और विनम्र श्रद्धांजलि सभी कर्मचारी व प्रशिक्षुओं द्वारा दिया गया। वहीं भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह, मनीर उरांव, ब्रजकिशोर प्रसाद आ​िद ने शोक जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *