कॉलेज प्रोफेसर ने मां काली को लिखा “बिग डेविल”:पीजी कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में पोस्ट से भड़के लोग, थाने व एसपी ऑफिस पहुंचे लोग

सरगुजा के पीजी कॉलेज के एक सीनियर प्रोफेसर ने कॉलेज के वॉट्सऐप ग्रुप में किए गए पोस्ट में मां काली पर अमर्यादित टिप्पणी की है। प्रोफेसर ने पोस्ट में मां काली को शैतान के रूप में वर्णित किया है। इसकी जानकारी छात्रों को मिली तो आजाद सेवा संघ के पदाधिकारियों ने सरगुजा एसपी को ज्ञापन सौंप प्रोफेसर के खिलाफ FIR की मांग की। वहीं भाजपा जिला मंत्री इंदर भगत के नेतृत्व में हिंदू धर्मावलंबियों ने गांधीनगर थाने पहुंच FIR दर्ज करने की मांग करते हुए आवेदन सौंपा जानकारी के मुताबिक, पीजी कॉलेज के बॉटनी के सीनियर प्रोफेसर HD महार ने शुक्रवार सुबह वॉट्सऐप ग्रुप में एक पोस्ट डाला। पोस्ट अस्पष्ट है। इसमें लिखा गया है कि काली माई से बड़ा शैतान कोई नहीं है। इस पोस्ट का स्क्रीन शॉट छात्रों ने छात्र नेताओं के साथ हिंदुवादी संगठनों के लोगों को भेज दिया। कॉलेज के छात्रों ने इसकी जानकारी पीजी कॉलेज के प्रिसिंपल को दी, तो प्रिंसिपल ने भी प्रोफेसर को फोन लगाया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। थाने में एफआईआर के लिए दिया आवेदन
मामला सामने पर आने भाजपा के जिला मंत्री इंदर भगत के साथ बड़ी संख्या में हिंदुवादी संगठनों के लोग गांधीनगर थाने पहुंचे और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंप एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इंदर भगत ने कहा कि प्रोफेसर की टिप्पणी अमर्यादित है। जब प्रोफेसर से इस संबंध में पूछा गया तो उन्होंने उसी ग्रुप में अपनी बात को सही साबित करने के लिए कई बार मां काली के लिए अभद्र भाषा का उपयोग किया गया है। हमारी मांग है कि ऐसे प्रोफेसर पर तत्काल कार्रवाई हो। वे हिंदू भावनाओं को चोट पहुंचा रहे हैं। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। इंदर भगत ने बताया कि मामले को लेकर गांधीनगर टीआई ने भी सरगुजा एसपी से बात की है। मामले में जल्द कार्रवाई का आश्वासन मिला है। एसपी को ज्ञापन सौंप FIR की मांग
मामले को लेकर आजाद सेवा संघ के छात्र नेताओं ने सरगुजा एसपी राजेश अग्रवाल से मुलाकात की। छात्र नेताओं ने मामले की जानकारी एसपी को देते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। एसपी ने आश्वस्त किया है कि मामले में कार्रवाई होगी।
रचित मिश्रा ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो हिंदू समाज के द्वारा आंदोलन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *