अंबिकापुर स्थित होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में 22 से 28 जुलाई तक नवप्रवेशी छात्राओं के लिए आयोजित छह दिवसीय प्रतिभा खोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नवआगंतुक छात्राओं की प्रतिभा को पहचान कर उन्हें उचित मंच प्रदान करना और उनके अंदर आत्मविश्वास विकसित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नृत्य, भाषण, कविता पाठ सहित विभिन्न सांस्कृतिक और साहित्यिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं के उत्साहपूर्ण सहभागिता ने आयोजन को जीवंत बना दिया। इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में पूरे कार्यक्रम का संचालन किया। विभिन्न विधाओं की जिम्मेदारी संबंधित प्राध्यापकों ने निभाई। कॉलेज परिवार ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनकी प्रतिभा को और निखारने का संकल्प लिया।


