कॉलेज में भाषण-निबंध स्पर्धा, यशवंत और कविता अव्वल

भास्कर न्यूज | बालोद शहीद दुर्वासा निषाद शासकीय कॉलेज अर्जुंदा में रेड रिबन क्लब के तहत भाषण और निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई। विषय था एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए उपलब्ध सुविधाएं। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। भाषण प्रतियोगिता में यशवंत कुमार टंडन ने पहला स्थान हासिल किया। वीरभद्र दूसरे स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता में कविता साहू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भूपेश्वरी साहू और पूनम साहू संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। कार्यक्रम का संचालन प्रतियोगिता प्रभारी मनोज साहू और लुकेश चंद्राकर ने किया। आयोजन में डॉ. प्रदीप कुमार प्रजापति, डॉ. धर्मेंद्र साहू, डॉ. प्रकाश सिंह बादल, डॉ. प्रभा यादव, प्रभा शर्मा और नरेंद्र साहू का विशेष योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *