कॉलेज में शिविर लगाकर 92 लर्निंग लाइसेंस बनाए

बड़वानी | संकल्प से समाधान अभियान के तहत आरटीओ, पोस्ट ऑफिस व एनसीसी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शहीद में लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य किया गया। नए ड्राइविंग लाइसेंस, लाइसेंस नवीनीकरण व वाहन पंजीयन नवीनीकरण के लिए 8 काउंटर लगाए। 180 आवेदकों में से 92 विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों का पंजीयन किया। शेष दस्तावेजों में त्रुटि या ओटीपी प्राप्त न होने से लाइसेंस नहीं बन पाए। यातायात थाना टीआई विनोद बघेल व आरटीओ राकेश भूरिया ने बताया अभियान 31 मार्च तक चलेगा। एनसीसी कैप्टन डॉ. एमएस मोरे ने बताया छात्राओं का निशुल्क व छात्रों का 450 रुपए शुल्क लेकर पंजीयन किया। इस कार्य में एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. सपना गोयल व कैडेट्स का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *