सुसनेर |नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ जीसी गुप्ता के निर्देशन में सेबी (भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड) द्वारा वित्तीय साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच वित्तीय समझ को बढ़ाना था। सेबी के स्मार्ट ट्रेनर लखन डाबी ने छात्रों को बचत और निवेश के लाभ, वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव, साइबर सिक्योरिटी और निवेशकों के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने वित्तीय धोखाधड़ी होने पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी समझाई।


