कॉलेज में 400 की जगह बनाया 200 मीटर रनिंग ट्रैक:भीलवाड़ा में छात्राओं ने किया प्रदर्शन, मेन गेट पर लगाया ताला

भीलवाड़ा शहर के सेठ मुरलीधर मानसिंहका गर्ल्स स्कूल में 400 मीटर की जगह 200 मीटर रनिंग ट्रैक बनाने के विरोध में ABVP के बैनर तले छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्राओं ने कॉलेज के मेन गेट पर ताला लगा दिया और कॉलेज प्रशासन पर धांधली करने का आरोप लगाया है। वहीं उन्होंने मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। ABVP की इकाई सचिव शिप्रा सोनी ने बताया- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की कॉलेज इकाई द्वारा तालाबंदी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया है। नगर निगम द्वारा कॉलेज में 400 मीटर रनिंग ट्रैक बनाना था, लेकिन कॉलेज द्वारा यहां सिर्फ 200 मीटर का ट्रैक बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे यहां खिलाड़ियों को तकलीफ होगी, शारीरिक तैयारी करने वाली छात्राएं कैसे तैयारी करेंगी। इसके विरोध में हमने प्रदर्शन करते हुए हमने मुख्य द्वार को बंद कर ताला लगाया हैं, अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रही और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रिंसिपल के सकारात्मक कार्रवाई के आश्वासन के बाद समाप्त हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *