युवक के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए रोड जाम:2 माह पहले बोलेरों में जला हुआ मिला था शव, बदे आंदोलन की दी चेतावनी

युवक की संदिग्ध मौत मामले में दो माह बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह चराई में प्रदर्शन कर सड़क पर जाम लगा दिया। इसकी सूचना मिलने पर सदर थाना प्रभारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और समझाया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अभी तक भी मृतक के परिजन और मौके पर मौजूद हैं। उल्लेखनीय है कि सोहेला-डिग्गी स्टेट हाईवे हाडीखुर्द के पास जलती कार में युवक की मौत हुई थी। ग्रामीण कजोडमल, रामलाल, अमराराम, सुरज, सोभाग, रतनबाबू, देशराज, शैतान, अनिल, विकास, प्रेमलता, निरमा, लाड़ा, अनुराग, पुखराज, घीसी, हंसराज गुर्जर, मुकेश ने बताया कि दो नवंबर की रात स्टेट हाईवे 117 सोहेला-डिग्गी मार्ग पर युसुफपुरा चराई निवासी 33 वर्षीय हेमराज बैरवा का अपनी ही बोलेरो कार में जला हुआ शव मिला था। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो मृतक का शरीर बोलेरो कार से आधा बाहर निकला मिला था। आग बुझने पर परिजन उसे अस्पताल ले गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। गुस्साए परिजनों ने पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए हंगामा भी किया था। परिजनों ने कार में जलाकर हत्या करने का अंदेशा भी जताया था। परिजनों का आरोप है पुलिस से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद आरोपियों के खिलाफ अभी तक कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए मजबूर होकर गुरुवार को धरने पर बैठना पड़ा। फिर भी किसी ने नहीं सुनी तो शुक्रवार सुबह ग्रामीण और परिजन ने गांव में से निकले रहे रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस ने चराई पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े हुए हैं। ग्रामीण दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *