कॉलोनी में मिली लापता मजदूर की लाश:बलौदाबाजार के सीमेंट प्लांट में काम करता था, 1 मई से था गायब

बलौदाबाजार के अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट के मजदूर कॉलोनी में एक मजदूर का शव मिला है। झारखंड निवासी अशरेस पासवान 1 मई से लापता था। वह 28 अप्रैल को अपने गांव से लौटा था। इसके बाद से वह ड्यूटी पर नहीं गया। मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है। थाना प्रभारी सुहेला अमित पाटले ने बताया कि मजदूर के दोस्तों ने उसे काम पर जाने के लिए समझाया। 1 मई को उसने दोस्तों से काम पर जाने की बात कही। लेकिन इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। दोस्तों ने उसकी तलाश की। उन्होंने इसकी सूचना परिवार और कंपनी प्रबंधन को दी। मजदूर कॉलोनी में मिला शव शनिवार रात मजदूर कॉलोनी में अशरेस का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच जारी है। पुलिस जांच में जुटी स्थानीय लोगों ने प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वे मजदूरों की सुरक्षा और घटना के पीछे की वजह जानना चाहते हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में मजदूर सुरक्षा और कार्य परिस्थितियों पर बहस छेड़ दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *