धमतरी| आमातालाब रोड स्थित आस्था नगर कॉलोनी, रोहिणीपुरम कॉलोनी में चोरी की घटनाएं हो रही हे। निर्माणाधीन मकान से बिजली वायर, बोर का केबल वायर की चोरी हो गई है। यह सब घटना सीसी कैमरा में कैद हुआ है। इसकी शिकायत कालोनीवासियों ने कोतवाली में की है। इसके बावजूद पुलिस ने अब तक चोरों को नहीं पकड़ा है। शिकायतकर्ताओं ने थाने में वीडियो फुटेज भी दिया है, फिर भी चोर पुलिस गिरफ्त से बाहर है। प्रदीप सिन्हा, योगेंद्र सोनवानी, हेमंत सिन्हा, नीलू सोनी, अशोक जाधव आदि चोरों को पकड़ने की मांग की है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी शिकायत की गई थी, पर कार्रवाई नहीं की गई।


