कोंडागांव की बेटी ने ताइवान में रचा इतिहास:एशियन कैडेट जूडो में रंजीता कोरेटी ने जीता गोल्ड मेडल

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव की रंजीता कोरेटी ने ताइपे में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। रंजीता छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के बालगृह बालिका कोंडागांव की रहने वाली है। महिला एवं बाल विकास विभाग और आईटीबीपी के सहयोग से रंजीता को जूडो का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। उनकी खेल यात्रा 2021 में चंडीगढ़ के ओपन नेशनल जूडो टूर्नामेंट से शुरू हुई। जनवरी 2023 में स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, भोपाल में चयन हुआ। ओपन नेशनल चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल रंजीता ने राष्ट्रीय स्तर पर कई उपलब्धियां हासिल की हैं। 2022 में भोपाल में ब्रॉन्ज, 2024 में केरल में सिल्वर और नासिक में गोल्ड मेडल जीता। पुणे में आयोजित ओपन नेशनल चैंपियनशिप में असम, तेलंगाना, महाराष्ट्र और दिल्ली की टीमों को हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रंजीता ने 2025 में कैडेट यूरोपियन कप में 52 किग्रा वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया। उजबेकिस्तान में एशियन कैडेट चैंपियनशिप में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। 12-15 जुलाई 2025 को ताइपे में आयोजित एशियन कैडेट चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *