कोंडागांव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिवस पर जिला अस्पताल में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधायक मोहन मरकाम ने किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात की। उन्होंने मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यकर्ताओं ने मरीजों की समस्याओं को समझा। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से संपर्क कर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया। मोहन मरकाम ने कहा कि राहुल गांधी करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत और जननायक हैं। उन्होंने बताया कि कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने सेवा और मानवता के भाव से यह कार्यक्रम आयोजित किया है। उनका उद्देश्य मरीजों की मदद करना और उनकी परेशानियों को दूर करना है। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। मरकाम ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से राहुल गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।


