कोंडागांव के आत्मानंद स्कूल में 11 शिक्षकों के पद खाली:संस्कृत के शिक्षक पढ़ा रहे गणित, विश्रामपुरी के छात्रों ने पूर्व सीएम को बताई समस्याएं

कोंडागांव के विश्रामपुरी स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षा व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। स्कूल के छात्र रायपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिले। छात्रों ने उनके साथ दोपहर का भोजन किया और स्कूल की समस्याओं से अवगत कराया। छात्रों ने बताया कि स्कूल में 11 शिक्षकों के पद रिक्त हैं। इनमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित और बायोलॉजी जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। दसवीं कक्षा में संस्कृत के शिक्षक गणित पढ़ा रहे हैं। स्कूल भवन का रख-रखाव नहीं हो रहा है और न ही कोई नया निर्माण कार्य हो रहा है। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं एक ही भवन में चल रही छात्रों और अभिभावकों ने एक पत्र के माध्यम से स्कूल की स्थिति से अवगत कराया। हिंदी और अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं एक ही भवन में चल रही हैं। कक्षाओं की कमी के कारण दो पालियों में पढ़ाई हो रही है। इससे छात्रों को सीखने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पा रहा है। भूपेश बघेल ने स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 8 जुलाई 2025 को स्कूल शिक्षा विभाग को पत्र लिखा है। उन्होंने रिक्त पदों को भरने और भवन निर्माण की मांग की है। उनका कहना है कि दूरदराज के क्षेत्रों के विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए तत्काल कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *