कोंडागांव के गोलावंड में डायरिया से बचाव का अभियान:113 मामलों के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, करंजी में मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

कोंडागांव जिले के ग्राम गोलावंड में अब तक 113 डायरिया के मामले सामने आए हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने जन-जागरूकता अभियान शुरू किया है। 8 जुलाई को विभाग की टीम ने स्कूली बच्चों को हाथ धोने की सही विधि सिखाई। टीम ने खुले में शौच से होने वाले स्वास्थ्य खतरों की जानकारी भी दी। वहीं, जिले के संकुल केंद्र करंजी के शासकीय प्राथमिक शाला डोंगरीपारा में 7 जुलाई को शाला प्रवेशोत्सव भी मनाया गया। नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया गया। शिक्षक टी. ऐंकट राव द्वारा डिजाइन किए गए खूबसूरत मुकुट पहनकर बच्चों ने मंच पर प्रस्तुति दी। डायरिया को लेकर जन-जागरूकता अभियान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की टीम ने गांव में विशेष अभियान चलाया। टीम में परियोजना समन्वयक मितलेश साहू, अमन श्रीवास्तव और सुहानी बक्शी शामिल हैं। टीम ने स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को डायरिया से बचाव के तरीके समझाए। उन्हें स्वच्छ पानी पीने और खाना खाने से पहले हाथ धोने के महत्व के बारे में बताया। गांव में पीने के पानी की जांच की गई। जांच में पानी में किसी तरह का बैक्टीरियल संक्रमण नहीं मिला। गोलावंड के ग्रामीणों ने स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया है। वे अब ढके हुए बर्तनों में पानी रख रहे हैं। पानी के स्रोतों की नियमित सफाई कर रहे हैं। यह अभियान स्वस्थ गांव बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्वास्थ्य विभाग और ग्रामीणों के सहयोग से गांव में स्वच्छता की स्थिति में सुधार हो रहा है। शाला प्रवेश उत्सव में बांटे पाठ्यपुस्तकें और गणवेश जिले में शाला प्रवेश उत्सव में ग्राम पंचायत सरपंच विनोद नेताम और संकुल समन्वयक रमन ठाकुर मुख्य रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी बच्चों को निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें और शाला गणवेश दिए गए। शिक्षकों और अतिथियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे गांव के हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ें। शिक्षक टी. ऐंकट राव ने बताया कि खेती के कामों के कारण बच्चों की उपस्थिति प्रभावित होती है। हालांकि ‘आओ स्कूल चलें’ अभियान से स्थिति में सुधार हो रहा है। कार्यक्रम में उपसरपंच, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *