कोंडागांव के ​​​​​​​सूने मकान में सोने-चांदी के जेवरात चोरी:7 लाख के जेवरात के साथ आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

कोंडागांव में पुलिस ने सूने मकान से जेवरात चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 7 लाख रुपए से अधिक कीमत के जेवरात बरामद किए गए हैं। घटना 21 अगस्त की है। दरअसल, बड़ेराजपुर बाजारपारा की सिलवती साहू और गंगाबाई पांडे ने विश्रामपुरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अज्ञात चोर ने उनके मकान के पिछले दरवाजे की कुंडी तोड़कर पेटी और अलमारी से जेवरात चुराए थे। पुलिस ने पकड़कर की पूछताछ कोंडागांव एसपी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनोद नेताम के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। जांच में पता चला कि चोरी के दिन एक युवक घर के आसपास था। संदेही सच्चिदानंद सेठिया (24) को पकड़कर पूछताछ की गई। उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। 55 ग्राम सोना और 360 ग्राम चांदी के जेवरात मिले आरोपी से सोने का नेकलेस, मंगलसूत्र, झुमके, बच्चों का लॉकेट और चांदी का कर्धन, पायल, बाजूबंद बरामद हुए हैं। कुल 55 ग्राम सोना और 360 ग्राम चांदी के जेवरात मिले हैं। आरोपी सच्चिदानंद सेठिया को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद नेताम, साइबर सेल निरीक्षक सौरभ उपाध्याय समेत पूरी पुलिस टीम शामिल थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *