कोंडागांव जिला कांग्रेस अध्यक्ष बने रवि घोष:पार्टी ने सौंपी संगठन को नई दिशा देने की जिम्मेदारी

कोंडागांव जिले में कांग्रेस संगठन को नई दिशा और ऊर्जा देने की जिम्मेदारी अब रवि घोष को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति के साथ ही जिलेभर के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष की लहर दौड़ गई है। रवि घोष लंबे समय से संगठन के प्रति निष्ठा और सक्रियता दिखाते आ रहे हैं और पार्टी की रीढ़ माने जाते हैं। अपनी नियुक्ति के बाद रवि घोष ने कहा कि संगठन ने जिस भरोसे और उम्मीद के साथ उन्हें जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है, उसे वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास कांग्रेस की विचारधारा और नीति को हर बूथ, हर गांव तक पहुंचाते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाना होगा। घोष ने यह भी बताया कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर टीम भावना से काम करना उनकी प्राथमिकता होगी। वे जल्द ही जिले के विभिन्न ब्लॉकों और मंडलों का दौरा कर संगठनात्मक ढांचा मजबूत करने की शुरुआत करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *