कोंडागांव जिले के स्कूलों में कलेक्टर का औचक निरीक्षण:शिक्षा की गुणवत्ता, मध्यान्ह भोजन और छात्र उपस्थिति की जांच

कोंडागांव जिले में कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना के निर्देश पर स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार और विद्यालयीन व्यवस्थाओं की जांच था। जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान और जिला मिशन समन्वयक ईमल बघेल के मार्गदर्शन में टीमों ने काम किया। निरीक्षण कोण्डागांव, केशकाल, फरसगांव, माकड़ी और बड़ेराजपुर विकासखंडों में किया गया। इसमें प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी तक के स्कूल शामिल थे। मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की टीम ने पाठ्यपुस्तकों की स्कैनिंग, गणवेश वितरण और मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता की जांच की। “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत स्कूल परिसरों में पौधरोपण की प्रगति भी देखी गई। शिक्षकों को छात्रों की पूर्ण उपस्थिति के लिए अभिभावकों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में बोरगांव, अरंडी, बेलगांव, सेजेस, रांधना समेत 23 स्कूलों का दौरा किया गया। वेणुगोपाल राव, शीला शार्दुल, एस. आर. मरावी, चेतनलाल मंडावी, ज्ञानी साहू, श्रीनिवास नायडू और सहदेव मरकाम की टीम ने निरीक्षण का नेतृत्व किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *