कोंडागांव पुलिस ने लगाई सुपोषण चौपाल:महिलाओं-बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा पर दिया विशेष जोर

कोंडागांव पुलिस ने महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से चिखलपुटटी स्थित पुलिस लाइन परिसर में सुपोषण चौपाल का आयोजन किया। यह पहल पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देश पर 2 दिसंबर 2025 को की गई। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा तथा जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस चौपाल में पुलिस लाइन परिसर की लगभग 100 महिलाएं, बच्चे और पुलिसकर्मी शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने प्रतिभागियों को पोषण आहार, बच्चों की देखभाल और महिला-बच्चों से संबंधित महत्वपूर्ण कानूनों की जानकारी प्रदान की। घरेलू हिंसा और दहेज निषेध पर जागरूकता बढ़ाई गई विशेष रूप से घरेलू हिंसा अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम और लैंगिक अपराधों से संबंधित प्रावधानों पर विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जागरूकता बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को भी मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) रूपेश कुमार और रक्षित निरीक्षक मनीष सिंह राजपूत सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना की और इसे नियमित रूप से आयोजित करने का सुझाव दिया। सामाजिक जागरूकता से जुड़े मुद्दों पर भी पुलिस सक्रिय पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने इस अवसर पर कहा कि कोंडागांव पुलिस केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रिय भूमिका निभा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *