कोंडागांव में ईद पर तिरंगे के साथ निकला जुलूस:मुस्लिम समाज ने दिया एकता का संदेश; सभी धर्मों के लोगों ने दी मुबारकबाद

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव में ईद-उल-फितर पर मुस्लिम समाज ने तिरंगे के साथ जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोगों ने तिरंगा लहराकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस मौके पर हिंदू, सिख और ईसाई समुदाय के लोगों ने भी मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। स्थानीय मुस्लिम नेताओं ने कहा कि तिरंगा लहराने का मकसद देश से जुड़ाव दिखाना था। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि वे पहले भारतीय हैं और धर्म बाद में आता है। उनका धर्म इंसानियत और भाईचारे का पाठ पढ़ाता है। वे हर साल अपने त्योहारों के जरिए यही संदेश देते हैं। स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों ने इस पहल की सराहना की। पुलिस ने जुलूस को शांतिपूर्ण बनाए रखने में पूरा सहयोग दिया। समाज के विभिन्न वर्गों ने इसे राष्ट्रीय एकता का प्रेरक उदाहरण बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *