कोंडागांव में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन:दुर्ग में बच्ची से रेप-हत्या मामले में सरकार से मांगा इस्तीफा; कहा- सुशासन सिर्फ दिखावा

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 6 साल की बच्ची से हुए दुष्कर्म और हत्या के विरोध में कोंडागांव में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। रामनवमी के दिन हुई इस घटना ने पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है। कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को साय सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह प्रदेश में कानून व्यवस्था की विफलता को दर्शाता है। कांग्रेस भवन से शुरू हुई रैली बस स्टैंड तक पहुंची। कार्यकर्ताओं ने ‘बेटी को न्याय दो’ और ‘मुख्यमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग की। विरोध प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष बुधराम नेताम, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवचंद मतलाम, जिला महामंत्री रितेश पटेल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमा देवांगन समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सुशासन का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता में अपराधियों को खुली छूट मिल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *