कोंडागांव में किसानों ने बिजली सप्लाई में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन की घोषणा की है। किसानों का कहना है कि लो वोल्टेज की वजह से खेतों में सिंचाई के लिए पंप नहीं चल पा रहे हैं। इससे फसलें खराब हो रही हैं। बिजली की अनियमित आपूर्ति से क्षेत्र के किसान परेशान हैं। गर्मी के मौसम में यह समस्या और बढ़ जाती है। किसानों की मांग है कि बिना पूर्व सूचना के बिजली कटौती बंद की जाए। साथ ही निश्चित समय पर बिजली उपलब्ध कराई जाए। किसानों ने अधिक क्षमता वाले ट्रांसफार्मर लगाने और पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलने की मांग की है। खेती के लिए विशेष बिजली आपूर्ति योजना की भी मांग की गई है। किसानों का कहना है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे 30 मार्च को जिला मुख्यालय में बड़ा प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो अनिश्चितकालीन धरने पर भी बैठेंगे।


