कोंडागांव में गरबा महोत्सव पर मौसम की मार:तीन दिन से जारी बारिश से कार्यक्रम प्रभावित, श्रद्धालुओं को लौटना पड़ा वापस

कोंडागांव के विकास नगर स्टेडियम में हर साल की तरह इस बार भी भव्य रास गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर बीते पखवाड़े से जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं और शहरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। हालांकि, पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने लोगों के उत्साह पर कुछ हद तक पानी फेर दिया है। शाम होते ही बड़ी संख्या में युवक-युवतियां पारंपरिक परिधानों में सज धजकर गरबा खेलने स्टेडियम पहुंचते हैं, लेकिन बारिश शुरू होते ही उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ता है। मौसम की इस अनिश्चितता के कारण गरबा महोत्सव का जोश थोड़ी देर के लिए ठहर जरूर गया है, लेकिन आयोजकों और श्रद्धालुओं का मनोबल अब भी बना हुआ है। आयोजक मंडल का कहना है कि जैसे ही मौसम साफ होता है, कार्यक्रम पूरे जोश के साथ फिर से शुरू किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *