कोंडागांव में गौ तस्करी के मामले में कार्रवाई:6 महीने से फरार मुख्य आरोपी छन्नूगिरी गोस्वामी गिरफ्तार, कई थानों में दर्ज हैं केस

कोंडागांव पुलिस ने गौ तस्करी मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी छन्नूगिरी गोस्वामी, जो दुर्ग जिले के उतई के बावापारा आदर्श नगर का निवासी है, पिछले 6 महीने से फरार चल रहा था। यह मामला जुलाई 2024 में तब सामने आया था जब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दुधावा-कांकेर मार्ग पर एक ट्रक को पकड़ा था। ट्रक में क्रूरतापूर्वक मवेशियों को भरकर तेलंगाना के कत्लखाने ले जाया जा रहा था। उस समय पुलिस ने मौके से मोहम्मद इस्माइल और पथी बदैया नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में ओंकार कुर्रे और रामेश्वर चतुर्वेदी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज विश्रामपुरी पुलिस ने न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट के आधार पर 7 फरवरी 2025 को मुख्य आरोपी छन्नूगिरी गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज हैं और वह पूर्व में भी मवेशी तस्करों के गिरोह का सरगना रह चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *