कोंडागांव में जुआ खेलते 8 लोग गिरफ्तार:पुलिस ने जंगल में छापेमारी कर पकड़ा; 10 हजार कैश, 6 बाइक जब्त

कोंडागांव के धनोरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने जंगल में जुआ खेल रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना धनोरा और साइबर सेल कोंडागांव की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके पर दबिश दी। कुछ जुआरी जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने 8 जुआरियों को पकड़ लिया। आरोपियों के पास से 10,440 रुपए नकद, ताश की 52 पत्तों की गड्डी, एक त्रिपाल और 6 मोटरसाइकिलें जब्त की गईं। पकड़े गए आरोपियों में धनोरा के सूर्यकांत नागे (37), मनोज गुप्ता (40), करन नाग (22), विपिन सेठिया (32) और धमेन्द्र अतकारी (35) शामिल हैं। इसके अलावा सुकबेड़ा के नकलेश कुमार कचलाम (34), कोनगुड़ के उमेश कुमार नाग (26) और दीपक जैन (30) को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना की है। उन्होंने ऐसी अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *