कोंडागांव में निकली तिरंगा यात्रा:स्कूल-कॉलेजों तक पहुंची CRPF की बाइक रैली; देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर

कोंडागांव में आजादी के अमृत महोत्सव और 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत दो प्रमुख कार्यक्रम हुए। मंगलवार (12 अगस्त) को 188 वाहिनी सीआरपीएफ ने तिरंगा बाइक रैली निकाली। वहीं, विधायक लता उसेंडी के नेतृत्व में दहिकोंगा में तिरंगा यात्रा निकाली गई। सीआरपीएफ की रैली वाहिनी मुख्यालय से शुरू हुई। यह राष्ट्रीय राजमार्ग-30, बंधा तालाब पार्क और शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अलग-अलग शिक्षण संस्थानों तक पहुंची। इनमें केंद्रीय विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, नवोदय विद्यालय और पीजी कॉलेज शामिल थे। स्कूली बच्चों ने जवानों का उत्साह से स्वागत किया। 188 वाहिनी के कमांडेंट भवेश चौधरी ने तिरंगे को देश की एकता, अखंडता और सम्मान का प्रतीक बताया। रैली में द्वितीय कमान अधिकारी अभिज्ञान कुमार, उप कमांडेंट दीपक सिंह और चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चन्द्रन आरपी सहित कई जवान और नागरिक शामिल हुए। दहिकोंगा में विधायक लता उसेंडी ने ग्रामीणों के साथ मोटरसाइकिल रैली में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को आजादी के महत्व से अवगत कराना जरूरी है। उन्होंने विद्यालयों में बच्चों को देशभक्ति और राष्ट्रीय महत्व के विषयों की शिक्षा देने पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *