कोंडागांव में पीड़ित महिलाओं को मिलेगी कानूनी मदद:सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण, समय पर सरकारी सुविधाएं देने के निर्देश

कोंडागांव में महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गायत्री साय और प्रतिधारित अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट ने सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए। केंद्र में रह रही हर पीड़ित महिला को सरकारी सुविधाएं समय पर मिलनी चाहिए। जिन महिलाओं को कानूनी मदद चाहिए, उनके आवेदन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भेजे जाएंगे। इससे उन्हें मुफ्त कानूनी सलाह और सहायता मिल सकेगी। सुविधाओं की जानकारी ली सचिव ने केंद्र में रह रही महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने वहां दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। केंद्र में कानूनी सहायता, चिकित्सा सुविधा और मनोवैज्ञानिक परामर्श जैसी सेवाएं दी जाती हैं। साथ ही आश्रय और पुलिस सहायता भी उपलब्ध है। कार्यक्रम में अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन और सखी वन स्टॉप सेंटर के अन्य कर्मचारी भी मौजूद थे। यह निरीक्षण प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश किरण चतुर्वेदी के निर्देशन में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *