कोंडागांव में पूर्व सैनिक का निधन:राजकीय सम्मान के साथ पूरे गांव वालों ने दी अंतिम विदाई, सलामी के साथ सौंपा तिरंगा

कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के उपाध्यक्ष बलदेव राम नेताम का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार शाम उनका आकस्मिक निधन हो गया था। राष्ट्रीय ध्वज से सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई। फरसगांव ब्लॉक के पैतृक गांव नीराबेड़ा धनोरा में पूरा गांव उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुआ। पूर्व सैनिक सेवा परिषद के पदाधिकारियों ने उनके पार्थिव शरीर को राष्ट्रीय ध्वज से सम्मानित किया और उनकी पत्नी को सलामी के साथ तिरंगा सौंपा गया। बलदेव राम 30 अप्रैल 2022 को भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने फरसगांव ब्लॉक के उपाध्यक्ष के रूप में सराहनीय कार्य किया। उन्होंने युवाओं को निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण देकर राष्ट्र सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अंतिम संस्कार में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू समेत कई गणमान्य मौजूद थे। इसके अलावा सैन्य मातृ शक्ति की सदस्य, प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवा, स्थानीय जनप्रतिनिधि और सैकड़ों ग्रामवासियों ने उन्हें अंतिम विदाई दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *