कोंडागांव में फूड पॉइजनिंग से 15 लोग अस्पताल में भर्ती:चिकन खाने से बिगड़ी तबीयत, सभी मरीजों की हालत स्थिर, डॉक्टरों की निगरानी में उपचार जारी

कोंडागांव जिले के हंगवा गांव में एक पारिवारिक कार्यक्रम में चिकन खाने के बाद 15 ग्रामीणों की तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। 11 फरवरी को भोजन करने के बाद उल्टी और दस्त की शिकायत के चलते सभी को 12 फरवरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिविल सर्जन डॉ. आर.सी. ठाकुर के मुताबिक, सभी मरीजों की स्थिति स्थिर है और उनके स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है। विशेष रूप से अंतू राम, जिनकी हालत सबसे ज्यादा गंभीर थी, उनकी सेहत में भी सुधार देखा जा रहा है। डॉक्टरों ने स्पष्ट किया है कि मरीजों को पूर्ण स्वस्थ होने तक ही अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के. सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हंगवा गांव का दौरा किया है। उन्होंने स्वयं भी गांव का निरीक्षण किया और प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कैंप लगा रहा है और उस कार्यक्रम में भोजन करने वाले अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच कर रही है और वर्तमान में सभी की स्थिति सामान्य पाई गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *