कोंडागांव में युवा जागरण शिविर का समापन:विधायक लता उसेंडी की मौजूदगी में युवाओं ने नशामुक्ति का लिया संकल्प

कोंडागांव के गायत्री शक्तिपीठ में आयोजित पांच दिवसीय व्यक्तित्व विकास युवा जागरण शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक लता उसेंडी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, नागरिक और प्रतिभागियों के परिजन भी मौजूद थे। शिविर का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, और सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देना था। शिविर में युवाओं को नैतिक शिक्षा, व्यवहार कौशल और वक्तृत्व कला का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही योग और ध्यान की शिक्षा भी दी गई। प्रशिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के जरिए युवाओं को आत्मविकास और सकारात्मक सोच की ओर प्रेरित किया। समापन समारोह में विधायक लता उसेंडी ने कहा कि आज के युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों की भी समझ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह शिविर युवाओं को बेहतर नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करता है। शिविर से युवाओं का बढ़ा आत्मविश्वास शिविर में भाग लेने वाले युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि शिविर से उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हुई है। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि और प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि और प्रशिक्षकों का सम्मान किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन संयोजक मंडल द्वारा किया गया और समापन प्रार्थना व राष्ट्रगीत के साथ किया गया। शिविर के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *