कोंडागांव में एक गंभीर सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। जुगानी कैंप के पास एक कार के डिवाइडर से टकरा जाने से यह हादसा हुआ। मृतकों में पूर्व भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी राजेश्वरी ठाकुर और नगर पालिका कर्मचारी शर्मिला सरकार शामिल हैं। दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हादसे में बेटा भी घायल हादसे में जैनेंद्र ठाकुर का बेटा भी घायल हो गया। उसे तत्काल फरसगांव अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। यह घटना उस समय हुई जब वे रायपुर से कोंडागांव लौट रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


