कोंडागांव में सैन्य प्रशिक्षण का नया चरण:चैत्र नवरात्रि पर 7वें बैच की शुरुआत, 10 अग्निवीर चयनित युवाओं का सम्मान

कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर निःशुल्क सैन्य प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम के सातवें चरण का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पुष्पमाला अर्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने युवाओं को सैन्य प्रशिक्षण के महत्व और लाभों से अवगत कराया। जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम ने प्रशिक्षणार्थियों को कड़ी मेहनत का संदेश दिया। कार्यक्रम में इस प्रशिक्षण से अग्निवीर भर्ती में चयनित 10 युवाओं को विशेष सम्मान दिया गया। परिषद के जिलाध्यक्ष सूरज यादव ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों में जिला रोजगार अधिकारी पवन नेताम, बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, सचिव उमेश साहू और कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती शामिल रहे। इसके अलावा पूर्व सैनिक हीरासिंह कोर्राम, सेवारत सैनिक डोनेंद्र कुमार, घिना नेताम, अधिवक्ता दीपक ठाकुर और अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को स्वल्पाहार के साथ किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *