कोंडागांव में 6 BLO को किया गया सम्मानित:राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर कलेक्टर बोलीं- लोकतंत्र में हर एक वोट का महत्व है

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के सभाकक्ष में “मेरा भारत, मेरा वोट” थीम पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने वाले 06 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाकर की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने की। उन्होंने नए मतदाताओं का स्वागत करते हुए उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराया। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का विशेष महत्व है, इसलिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहना चाहिए और अनिवार्य रूप से मतदान करना चाहिए। युवाओं से मताधिकार के जिम्मेदार उपयोग की अपील जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने युवाओं को मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। वहीं, उप जिला निर्वाचन अधिकारी चित्रकांत चाली ठाकर ने नए मतदाताओं से लोकतंत्र को सशक्त बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। SIR में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ सम्मानित सम्मानित किए गए बीएलओ ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान शतप्रतिशत गणना फार्म वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया था। केशकाल विधानसभा क्षेत्र से हरीश कुमार यादव, दीपक कुमार नेताम और नितेश कुमार कोर्राम को सम्मानित किया गया। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से निरगुन मारम, मितेश कुमार डड़सेना और हरीश देवांगन को यह सम्मान मिला। प्रत्येक बीएलओ को प्रोत्साहन स्वरूप 05 हजार रुपए की राशि प्रदान की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *