कोंडागांव में 60 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल:विधायक लता उसेंडी ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत किया वितरण

बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित सरस्वती साइकिल योजना के तहत कोंडागांव में 60 छात्राओं को निःशुल्क साइकिल वितरित की गई। यह कार्यक्रम तहसीलपारा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय में आयोजित किया गया, जिससे छात्राओं के चेहरों पर खुशी छा गई। स्थानीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर छात्राओं को साइकिलें प्रदान कीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बालिका को शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने जोर दिया कि यह योजना बालिकाओं को आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। विधायक उसेंडी ने छात्राओं से पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ लगाने की अपील की अपने संबोधन के दौरान, विधायक उसेंडी ने छात्राओं से “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने उनसे एक पेड़ लगाने और उसकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उसेंडी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को समझनी होगी, ताकि भविष्य सुरक्षित और स्वच्छ बन सके। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, दीपेश अरोरा, गोपाल दीक्षित, जितेंद्र सुराना, जैनेन्द्र ठाकुर, संतोष पात्र, सोनामणि, हर्षवीर सिंह, सखा कोर्राम, सुषमा खोबरागड़े, असलम खान, संतोष सिंह, महेंद्र पारख सहित जिला शिक्षा अधिकारी भारती प्रधान, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। सायकिल प्राप्त करने वाली छात्राओं ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए बताया कि यह सुविधा उनके अध्ययन में सहायक होगी। उन्होंने कहा कि इससे विद्यालय आने-जाने में होने वाली कठिनाइयां कम होंगी और उन्हें पढ़ाई पर अधिक ध्यान केंद्रित करने में मदद मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *