चाईबासा| आदि संस्कृति एवं विज्ञान संस्थान, शासकीय केंद्र इकाई झींकपानी की मासिक बैठक कोंदवा गांव के सामुदायिक भवन हुई। इस बैठक में पिछली बैठक की समीक्षा सम्पुष्टि, संस्थान के सदस्यों का शपथ ग्रहण, पत्र-पत्रिकाओं के संकलन एवं संपादन मंडली तैयार करने के संबंध में समेत विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई।


