धालभूमगढ़| कोकपाड़ा गांव के भालुकाडुंगरी में ग्राम प्रधान लक्ष्मीकांत नायेक की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा हुई। इसमें कोकपाड़ा पंचायत के मुखिया उमा भूमिज, उप मुखिया सपन अधिकारी भी शामिल थे। ग्रामसभा में क्षेत्र में भू जल स्तर में दिनों दिन गिरावट आ रही है। जिसको लेकर चर्चा की गई। साथ ही बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि गांव के समीप किसी भी हाल में व्यावसायिक उपयोग के लिए डीप बोरिंग करने नहीं दिया जाएगा। बैठक में यह भी चर्चा की गयि कि गांव के समीप वाटर प्लांट को लेकर डीप बोरिंग यदि होगा तो कुंआ तालाब बोरिंग का पानी सूख जाएगा। ऐसे में आम ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इस लिए किसी भी हाल में वाटर प्लांट को व्यावसायिक उपयोग के लिए डीप बोरिंग करने नहीं दिया जाएगा। ग्राम सभा में सतदल गिरि, बुद्धेश्वर नायेक, अनूप दास, राजा संड, सुजीत कुमार साव, सपन अधिकारी, पिंटू पाल, बादल मदीना, बाबु संड, गोविंद चौधरी, सत्यनारायण संड, प्रदीप गिरि, रिंकू चौधुरी, अमित कास्त समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


