रांची | रांची कोकर इलाके में अलग-अलग जगहों पर रविवार को सदर थाने की पुलिस एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाई। चेकिंग अभियान चलता देख कुछ बाइक सवार चकमा देकर भागने का भी प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे रोक दिया। चेकिंग के दौरान हाई स्पीड 70 वाहनों की जांच हुई। 15 गाड़ियों के कागजात फेल मिले। ट्रैफिक पुलिस ने 15 वाहनों से कुल 22 हजार का चालान काटा।


