गम्हरिया | गम्हरिया थानांतर्गत छोटा गम्हरिया पंचायत अंतर्गत मेन रोड प्रधान जनरल स्टोर के पास कोचिंग जा रहे छात्र ओम शर्मा को बदमाशों ने पीटकर घायल कर दिया। इससे भागदौड़ मच गई। छात्र ओम शर्मा के चेहरे व गले पर गंभीर चोटें आई है। छात्र को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।


