कोचिंग जा रहे 8वीं के छात्र का अपहरण:ग्वालियर में बदमाशों ने वैन में खींचा; पुलिस के डर से मुरैना में छोड़कर भागे

ग्वालियर में कोचिंग जा रहे 8वीं के छात्र का अपहरण कर लिया गया। किडनैपर्स ने उसे वैन में खींचा और मुरैना की ओर भाग गए। मुरैना में छौंदा टोल प्लाजा पर पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसलिए बदमाश छात्र को टोल प्लाजा के पहले ही उतारकर फरार हो गए। घटना शनिवार शाम 4 बजे की है। कुणाल राजपूत (13) अभिनव विद्या मंदिर का छात्र है। वह रोज की तरह लक्ष्मण तलैया स्थित गुरुकुल एकेडमी में कोचिंग के लिए साइकिल से निकला था। जब वह शब्द प्रताप आश्रम के पास पहुंचा तो पीछे से एक वैन आकर रूकी। इसमें सवार लोगों ने उसे वैन में खींच लिया था। पिता को टोल प्लाजा कर्मचारी ने किया फोन
किडनैपरों के छोड़ने के बाद कुणाल पैदल ही टोल प्लाजा पर पहुंचा। वहां जाकर उसने टोल प्लाजा के कर्मचारी को पूरी आपबीती बताई। कर्मचारी ने उसके पिता फूल सिंह राजपूत को कॉल कर जानकारी दी कि आपका बच्चा मुरैना टोल प्लाजा पर मौजूद है। आप उसे लेकर आ जाएं। टोल प्लाजा कर्मचारियों ने सिविल लाइन थाना पुलिस को भी सूचना दी। समाचार पत्र में अकाउंटेंट पद पर हैं पिता
कुणाल के पिता फूल सिंह राजपूत ने बताया कि वे मुरैना जिले के सिकरौदा गांव के निवासी हैं। किसी से दुश्मनी नहीं है। वे ग्वालियर में एक समाचार पत्र में अकाउंटेंट पद पर पदस्थ हैं। उन्हें पहले तो यकीन नहीं हुआ लेकिन जब उन्होंने घर पर पूछा और कोचिंग पर फोन कर पूछा तो वहां बताया कि बच्चा कोचिंग पर आया ही नहीं है। इसके बाद वह मुरैना सिविल लाइन थाने पहुंचे। यह खबरें भी पढ़ें ग्वालियर से किडनैप 6 साल का बच्चा 14 घंटे बाद मिला ग्वालियर से किडनैप हुआ 6 साल का बच्चा शिवाय मिल गया है। पुलिस ने गुरुवार रात को उसे मुरैना के माता बसैया इलाके से बरामद किया है। बाइक सवार बदमाश शिवाय को यहां बंशीपुरा गांव में एक ईंट भट्‌टे के पास छोड़कर भाग गए थे। पुलिस ने बच्चे को अपनी निगरानी में लिया है। पढ़ें पूरी खबर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *