परदेशीपुरा क्षेत्र की एक कोचिंग संचालिका शिक्षिका ने सोमवार को कमिश्नर संतोष सिंह को शिकायत की है। उन्होंने बताया कि इलाके में रहने वाला एक आरोपी कोचिंग पर आने जाने वाली नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करता है। वह जब मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां पर पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर रख ली। वहीं आरोपी से लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया। थाने से बाहर निकलने के बाद आरोपी ने फिर से धमकियां दी।
पलासिया पुलिस कमिश्नर आफिस पर विजय सिंह झाला की शिकायत लेकर परदेशीपुरा में कोचिंग चलाने वाली एक शिक्षिका पहुंची थी। शिक्षिका ने बताया कि विजय झाला आए दिन कोचिंग सेंटर के पास में खड़ा होकर छात्राओं को अपशब्द कहता है। अपने पास टाॅफी देने की बात कर बुलाता है। कोचिंग टीचर आपत्ति लेती हैं तो धमकियां देता है। पूर्व में कोचिंग के पास आकर अपने कपड़े उतारकर अर्द्ध नग्न होकर टीचर को बुरी नीयत से देखने के साथ फायर करने की धमकी भी दी। डर के चलते टीचर ने मामले में शिकायत नहीं की। टीचर ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ साल पहले विजय को लेकर आर्म्स एक्ट से जुड़े मामले में एमजी रोड थाने में कार्रवाई हो चुकी है। तब सिकलीगरों से हथियार खरीदने बेचने को लेकर आरोप लगे थे। 19 दिसंबर को भी सुबह 11 बजे के लगभग विजय झाला ने अश्लील इशारे किए। पुलिस की डायल 112 बुलाने विजय को थाने ले जाया गया।
यहां माफीनामा लिखने के बाद उसे छोड़ दिया,थाने से घर पहुंचते से ही उक्त विजय ने फिर से अपशब्द कहे। इस पर विडियो भी बनाए। टीचर ने फिर से 112 को बुलाया।,थाने जाकर एफआईआर करने की बात कही। यहां मौजूद ड्यूटी अफसर ने टीआई आरडी कानवा के 6 बजे आने के बाद आने की बात कही। शिकायत लेने से भी इंकार कर दिया। वीडियो बताने के बाद भी थाने में खड़ा रखा। वरिष्ठ अफसरों ने इस मामले में विजय झाला को लेकर कार्रवाई करने की बात कही है।
दिए थे कारवाई के दिशा निर्देश
इस मामले में कुछ दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर ने थानों में ड्यूटी ऑफिसर को तत्काल FIR करने के दिशा निर्देश दिए थे। वहीं थानों में बीट सिस्टम मजबूत कर अपराधियों पर कार्रवाई की बात कही थी। जबकि महिला सबंधी मामलो में पुलिस काफी सजग रहती है।


