कोचिंग जाने से लिए बस में चढ़ रहा स्टूडेंट बस के अचानक चलने की वजह से नीचे गिर गया। बस का पिछला टायर छात्र के पैर पर चढ़ गया। जिससे शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोट आई है। घटना झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ थाना क्षेत्र की है। घटना शनिवार की सुबह 9:45 बजे घूमचक्कर सर्किल के पास की है। घटना में छात्र अंकित सैनी (22) निवासी केशवदास की ढाणी (सैनी नगर) घायल हो गया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। कोचिंग जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था
एसआई अमर सिंह ने बताया कि मामले को लेकर अंकित के भाई विमलेश कुमार सैनी ने नवलगढ़ थाने में रिपोर्ट दी है। बताया- अंकित हर रोज की तरह सीकर में कोचिंग जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इस दौरान 9:45 पर रोडवेज बस आई। रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि रोडवेज बस निर्धारित स्टॉप से पहले ही दीनू मेडिकल के पास रुक गई। जबकि इसे पेट्रोल पंप के पास रुकना चाहिए था। बस के कंडक्टर ने बिना किसी औपचारिकता के कुछ सवारियों को चढ़ा लिया, जैसे ही अंकित बस में चढ़ने वाला था, परिचालक ने चालक को बस चलाने का संकेत दिया। चालक ने लापरवाही से बस को झटका देकर चला दिया, जिससे अंकित गिर गया और बस का पिछला टायर उसके ऊपर से गुजर गया। कमर से नीचे के हिस्से में गंभीर चोट
भाई विमलेश ने बताया- घायल हालत में अंकित को पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद उसे सीकर रेफर कर दिया गया। अंकित को तुरंत सीकर ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अंकित के शरीर के निचले हिस्से में गंभीर चोटें आई हैं। मामले को लेकर नवलगढ़ थाने के एसआई अमर सिंह ने बताया- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें सरकारी स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरी, छात्रा की मौत:7 साल की बच्ची छुट्टी होने के बाद खेल रही थी; बिना पोस्टमॉर्टम शव ले गए परिजन कोटा के सुल्तानपुर में सरकारी स्कूल के टॉयलेट की दीवार गिरने से पहली क्लास की बच्ची की मौत हो गई। घरवालों ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। (यहां क्लिक करें)


