पंजाब में फरीदकोट जिले के कोटकपूरा रेलवे स्टेशन के नजदीक से गुरुवार सुबह एक अज्ञात बुजुर्ग का शव मिला है। लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति के पास से कोई कागजात या पहचान से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले हैं। उसकी बाजू पर हिंदी में मम्मू नाम लिखा हुआ है।सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस चौकी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यहां शव को शिनाख्त के लिए इसे सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सुबह राहगीरों ने रेलवे स्टेशन के पास मुक्तसर रोड साइड माल गोदाम की पटरी पर शव पड़ा देखा। इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। पुलिस ने शव को 72 घंटे तक शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल से करवाया जाएगा पोस्टमार्टम-जांच अधिकारी जांच अधिकारी जीआरपी के एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। यदि शिनाख्त नहीं हो पाती है तो शव को लावारिस मानते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


